अयोध्या से जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने शंकराचार्य विवाद के चलते इस्तीफा दिया। पीएम मोदी और सीएम योगी के समर्थन में किया निर्णय, भावुक अंदाज में पत्नी को बताया।
अयोध्या संवाददाता – आजम खान मोनू
अयोध्या। शंकराचार्य विवाद के बाद अब अयोध्या से एक बड़ा राजनीतिक कदम उठाया गया है। जीएसटी डिप्टी कमिश्नर प्रशांत कुमार सिंह ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। यह इस्तीफा दो पन्नों का है, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में यह निर्णय ले रहे हैं।


प्रशांत कुमार सिंह ने कहा कि शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी उनके लिए असहनीय थी। उन्होंने कहा, “जिस प्रदेश का नमक खाता हूं, जिस प्रदेश से मुझे वेतन मिलता है, मैं उसका पक्षधर हूं। मुख्यमंत्री योगी लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए हैं और उनका अपमान मैं बर्दाश्त नहीं कर सकता। पिछले तीन दिन से मैं आहत था। मेरा इस्तीफा जब मंजूर हो जाएगा, तो मैं अपने संसाधनों से सामाजिक कार्य में लग जाऊंगा।”
इस्तीफा देने के बाद प्रशांत कुमार सिंह ने अपनी पत्नी को फोन किया और भावुक होते हुए रोते हुए कहा कि उन्होंने सीएम योगी के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है।
इस कदम के बाद अयोध्या और प्रदेश में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।