बहराइच में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत महिलाओं व बालिकाओं को किया गया जागरूक !

बहराइच जनपद में मिशन शक्ति 5.0 अभियान के अंतर्गत पुलिस व मिशन शक्ति टीमों ने विभिन्न स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाकर महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा, अधिकारों व सरकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान

बहराइच। “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत जनपद बहराइच में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया। इस अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थानों पर गठित मिशन शक्ति टीमों द्वारा प्रमुख बाजारों, कस्बों, चौराहों, धार्मिक स्थलों एवं अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

जागरूकता अभियान के दौरान महिलाओं एवं बालिकाओं को शासन एवं पुलिस विभाग द्वारा उनकी सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों के संरक्षण हेतु संचालित योजनाओं एवं सुविधाओं की जानकारी दी गई। मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने, अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने तथा किसी भी आपात स्थिति में बिना झिझक सहायता लेने के लिए प्रेरित किया।

“मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिलाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु संचालित विभिन्न योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पीएम स्वनिधि योजना, पीएम सम्मान निधि योजना, वन स्टॉप सेंटर, आयुष्मान भारत योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, महिला शक्ति केंद्र योजना एवं मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की विस्तृत जानकारी दी गई।

इसके साथ ही पुलिस विभाग से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा 112 (इमरजेंसी कॉल व पैनिक बटन का मोबाइल पर डेमो), मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्पलाइन 102, एम्बुलेंस सेवा 108, महिला हेल्पलाइन 181 एवं साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 के बारे में जानकारी देते हुए पंपलेट वितरित किए गए।

मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की समस्या, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में तुरंत संबंधित हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें और समाज में सुरक्षित व सशक्त वातावरण बनाने में अपनी भागीदारी निभाएं।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment