बस्ती में आयोजित गोरखपुर जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता में बहराइच पुलिस ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आर्म रेसलिंग की चल वैजन्ती जीती!
बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान
बहराइच/बस्ती। जनपद बस्ती में आयोजित गोरखपुर जोन की 31वीं अंतर्जनपदीय कुश्ती क्लस्टर प्रतियोगिता (पुरुष/महिला)-2026 में बहराइच पुलिस टीम ने अपने अदम्य साहस और शारीरिक कौशल का प्रदर्शन करते हुए पदकों की झड़ी लगा दी है। इस प्रतियोगिता में बहराइच की टीम ने आर्म रेसलिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ‘चल वैजन्ती’ (विजेता ट्रॉफी) पर कब्जा जमाया है!

पदक तालिका में बहराइच का जलवा प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में बहराइच के पुलिस जांबाजों ने स्वर्ण और रजत पदक जीतकर जिले का गौरव बढ़ाया:
- आर्म रेसलिंग (स्वर्ण पदक): उ0नि0 राम सजन (100kg), हे0का0 रामप्रसाद चौधरी (75kg), हे0का0 गिरजाशंकर (60kg) और का0 रामसागर (65kg)!
- कुश्ती (स्वर्ण पदक): ग्रेको-रोमन में हे0का0 चन्द्रजीत यादव (65kg) और फ्रीस्टाइल में का0 राणाप्रताप यादव (80kg)!
- बॉक्सिंग (स्वर्ण पदक): हे0का0 अमरेन्द्र विश्वकर्मा ने 90kg भार वर्ग में सोना जीता!
- महिला वर्ग: म0का0 माधुरी मिश्रा ने फ्रीस्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक और म0का0 शिखा श्रीवास्तव ने आर्म रेसलिंग में रजत पदक प्राप्त किया!

इसके अलावा हे0का0 राम सजीवन यादव, का0 राजीव यादव, हे0का0 अवधेश यादव, हे0का0 रितेश गुप्ता और का0 प्रदीप चौहान ने विभिन्न स्पर्धाओं में रजत पदक जीतकर टीम की सफलता में योगदान दिया!
मुख्य अतिथि ने किया सम्मानित प्रतियोगिता का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा किया गया। विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) बस्ती परिक्षेत्र द्वारा पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। डीआईजी महोदय ने खिलाड़ियों के अनुशासन और खेल भावना की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। बहराइच पुलिस की इस उपलब्धि पर पुलिस महकमे में हर्ष का माहौल है!