बहराइच में पुलिस अधीक्षक आवास पर ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां पुलिस अधीक्षक महोदय ने पुलिस कर्मियों को राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई और मिष्ठान वितरण किया गया!
बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान
बहराइच। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा पुलिस अधीक्षक आवास परिसर में ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई!
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और संप्रभुता को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ दिलाई!


उन्होंने कहा कि पुलिस बल का प्रत्येक सदस्य संविधान के प्रति निष्ठावान रहते हुए कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से कार्य करे और समाज में शांति व सुरक्षा बनाए रखने में अपनी अहम भूमिका निभाए!
शपथ ग्रहण कार्यक्रम के उपरांत पुलिस कर्मियों के बीच मिष्ठान वितरण किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण और उल्लासमय बना रहा!
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आवास पर तैनात अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे और सभी ने राष्ट्रसेवा के संकल्प के साथ कार्यक्रम में सहभागिता निभाई!