बहराइच में ‘जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ प्रोग्राम के तहत तेज रफ्तार वाहनों पर एक्शन। स्पीड राडार से 21 वाहनों का चालान कर 42000 रुपये का जुर्माना वसूला गया।
बहराइच संवाददाता – राजेश कुमार चौहान
बहराइच। शासन की मंशा के अनुरूप जनपद को सुरक्षित बनाने के लिए ‘जीरो फैटलिटी डिस्ट्रिक्ट’ (ZFD) प्रोग्राम के तहत बहराइच पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली मृत्यु दर को 50% तक कम करने के लक्ष्य के साथ यातायात पुलिस और कोतवाली देहात की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया!

हाइवे पर स्पीड राडार से हुई निगरानी बहराइच-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज गति से वाहन चलाने वालों के विरुद्ध चलाए गए इस अभियान में अत्याधुनिक स्पीड राडार का प्रयोग किया गया। यातायात पुलिस और सीसी टीम प्रभारी ने वाहनों की गति की बारीकी से जाँच की। इस दौरान निर्धारित गति सीमा का उल्लंघन करने वाले कुल 21 वाहनों को चिन्हित किया गया!
42 हजार रुपये का लगाया जुर्माना नियम तोड़ने वाले इन 21 वाहनों का मौके पर ही चालान करते हुए कुल 42,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से तेज रफ्तार वाहन चलाने वाले चालकों में हड़कंप मच गया।
Bahraich Zero Fatality District Speed Radar Campaign
जारी रहेगी सख्त कार्यवाही यातायात पुलिस के अनुसार, सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों की जान बचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले, ओवरस्पीडिंग करने वाले और स्टंट करने वाले वाहनों के विरुद्ध यह दंडात्मक कार्यवाही भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगी!