BJP UP 2022 : 27 हजार शक्ति केंद्रों को जीत का मंत्र देंगे जेपी नड्डा,11 सितंबर से बूथ विजय अभियान शुरू करेगी भाजपा

BJP UP 2022 : भाजपा ने यूपी चुनाव को लेकर अपने बूथों को मजबूत करना शुरू कर दिया है।

इस कड़ी में पार्टी 11 सितंबर से बूथ विजय अभियान की शुरुआत करेगी। इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा प्रदेश के 27 हजार से अधिक शक्तिकेंद्रों को संबोधित कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे। बता दें कि पांच से छह बूथ मिलाकर एक शक्तिकेंद्र बनता है।

bjp flag 2 1027717 1630940131

BJP UP 2022 : यह कार्यक्रम 27 अगस्त को प्रस्तावित था पर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के कारण स्थगित कर दिया गया। इस अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ता लोगों को सरकार की नीतियों के बारे में जानकारी देंगे और लोगों को मतदान के लिए बूथ तक लाने के लिए प्रेरित करेंगे।

BJP UP 2022 : इस अभियान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा व प्रदेश के महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी मौजूद रहेंगे। वहीं, अभियान की शुरुआत के मौके पर प्रदेश के सभी शक्ति केद्रों पर उस इलाके के सांसद, विधायक, पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

 

Exit mobile version