Health News

अलसी के इन चमत्कारी फायदों को जान कर हो जायेंगे हैरान, पाचन सुधारने के साथ- साथ और क्या फायदे है आइये जानते है….

एक अलसी आपको क्या क्या फायदे दे सकती है। आपने कभी सोचा भी नहीं होगा। असली आपके पाचन क्रिया को सुधरने के साथ-साथ आपकी त्वचा को भी निखारने का काम करती है। साथ ही साथ ये आपके बढे़ हुए BP को कंट्रोल करने का भी काम करती है।

आइये आपको बताते है अलसी के चमत्कारी फायदों के बारे में-

unnamed file

बेहतर बनाती है आपकी पाचन क्रिया

अलसी में पर्याप्त मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचनशक्ति को बढ़ाकर कब्ज की समस्या को दूर करता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 और 6 फैटी एसिड तनाव के स्तर को कम करने में भी मदद करता है।

images 5

हार्ट के लिए फायदेमंद है इसमें मौजूद ओमेगा-3

अलसी में गुड फैट ओमेगा-3 पाया जाता है। जो हार्ट, हाई बीपी और कैंसर के मरीजों के लिए फायदेमंद है। ओमेगा-3 ज्यादातर मांसाहारी चीजों में अधिक पाया जाता है, लेकिन अलसी में यह पर्याप्त मात्रा में होता है। 2.50 लाख लोगों पर हुई स्टडी में भी यह साबित हुआ है कि ओमेगा-3 हृदय रोगों का खतरा 14 फीसदी तक घटाता है।

वजन घटाने में मददगार है अलसी

images 6 99

अगर आप वजन घटाने की शुरुआत कर रहे हैं, तो रोजाना अपनी डाइट में अलसी के बीजों को जरूर शामिल करना चाहिए। इसमें पर्याप्त मात्रा में फायबर और प्रोटीन होता है, जिससे भूख कम लगेगी और आप ओवरइटिंग से बच सकेंगे। ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सिडेंट्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं। बढ़ा हुआ मेटाबॉलिज्म वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।

download 1211

सेहत के लिए भी फायदेमंद हैं अलसी

अलसी फाइबर से भरपूर होती हैं। हम जब एंटीऑक्सीडेंट्स युक्त आहार के बारे में सोचते हैं तो फल-सब्जियां दिमाग में आते हैं। लेकिन एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर 100 सबसे आम खाद्य पदार्थों की सूची में अलसी 9वें नंबर पर है। एंटीऑक्सीडेंट्स हमारी कोशिकाओं को स्वस्थ रखते हैं। इसीलिए विशेषज्ञ इसे फायदेमंद मानते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button