अमेठी: जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट में सुनी जन-शिकायतें; निस्तारण में गुणवत्ता और समयबद्धता के दिए सख्त निर्देश !

अमेठी जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई कर जनता की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए।

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। आम जनमानस की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान के लिए जिलाधिकारी संजय चौहान ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों ने राजस्व, विकास और अन्य विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं को जिलाधिकारी के समक्ष रखा!

गंभीरता से सुनी गईं शिकायतें जिलाधिकारी ने जनसुनवाई के दौरान प्रत्येक शिकायतकर्ता की बात को अत्यंत गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त सभी समस्याओं का निस्तारण केवल कागजी खानापूर्ति न होकर पूरी तरह से गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से किया जाना सुनिश्चित हो!

Amethi DM Sanjay Chauhan Jansunwai

शासन की मंशा: प्राथमिकता पर समाधान संजय चौहान ने अधिकारियों को कड़े लहजे में कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप प्रत्येक नागरिक की समस्या का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि अधिकारी स्वयं मामलों की निगरानी करें ताकि फरियादियों को न्याय मिल सके!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment