लखनऊ।
राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT) उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित सप्तम राज्य स्तरीय कहानी सुनाओ प्रतियोगिता का आयोजन 22 जुलाई से 24 जुलाई 2025 तक राजधानी लखनऊ के प्राथमिक विद्यालय खुर्रमनगर में हुआ। प्रतियोगिता में प्रदेश के 75 जनपदों से चयनित लगभग 150 शिक्षकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में हरदोई जनपद की शिक्षिकाओं ने खास पहचान बनाई।
- प्राथमिक विद्यालय जामु, संडीला की प्रियंका जायसवाल
- उच्च प्राथमिक विद्यालय अटवा, कोठावा की तलत जहाँ
दोनों का चयन राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए किया गया है।
पूर्व उपलब्धियाँ
प्रियंका जायसवाल को पूर्व में कई सम्मान मिल चुके हैं –
- HCL से बेस्ट टीचर अवार्ड
- जिलाधिकारी हरदोई से महिला सशक्तिकरण अवार्ड
- ZIIEI द्वारा बेस्ट TLM अवार्ड
- राज्य पुरस्कार के लिए नामांकन
तलत जहाँ भी कई पुरस्कारों से नवाजी जा चुकी हैं –
- जिलाधिकारी हरदोई से उत्कृष्ट शिक्षिका सम्मान
- TLM अवार्ड
- पूर्व में भी राज्य स्तरीय पुरस्कार प्राप्त
शिक्षा के प्रति समर्पण
दोनों शिक्षिकाओं ने कहानी सुनाने की कला को शिक्षा से जोड़ते हुए न सिर्फ बच्चों में सीखने की रुचि बढ़ाई है बल्कि नवाचार के माध्यम से शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाया है। यह उपलब्धि हरदोई जनपद के लिए गर्व का विषय है।