लखीमपुर खीरी: बुजुर्गों के बीच पहुँचे ‘हरि ओम संस्थान’ के सदस्य, फल बांटकर लिया आशीर्वाद !

लखीमपुर खीरी में हरि ओम सामाजिक सेवा संस्थान ने वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के बीच फल वितरित किए। संस्थान के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों का हाल जाना और सेवा का संकल्प लिया।

लखीमपुर खीरी संवाददाता – हर्ष गुप्ता

लखीमपुर खीरी। समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी हरि ओम सामाजिक सेवा संस्थान द्वारा आज स्थानीय वृद्धाश्रम में एक आत्मीय सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष शिवम अवस्थी के मार्गदर्शन में पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के बीच पहुँचकर उन्हें फल वितरित किए और उनका कुशलक्षेम जाना!

अपनों सा मिला स्नेह और सम्मान कार्यक्रम के दौरान संस्थान के जिलाध्यक्ष इंजीनियर प्रियांशु अवस्थी एवं संयोजक एडवोकेट सत्य नारायण मिश्र सहित अन्य पदाधिकारियों ने वृद्धाश्रम में निवास कर रहे बुजुर्गों से लंबी बातचीत की। उन्होंने बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनकी रोजमर्रा की आवश्यकताओं को समझा। संस्थान के सदस्यों ने बुजुर्गों को भरोसा दिलाया कि किसी भी जरूरत या सहायता के लिए संस्थान हमेशा उनके साथ खड़ा है!

वरिष्ठ नागरिक समाज की धरोहर संस्थान के प्रतिनिधियों ने इस अवसर पर कहा कि हमारे बुजुर्ग संस्कारों और अनुभवों की चलती-फिरती धरोहर हैं। उनकी उपेक्षा नहीं, बल्कि सम्मान और सेवा करना हम सभी का नैतिक और मानवीय दायित्व है।

Hari Om Samajik Seva Sansthan Lakhimpur Kheri Old Age Home

इस सेवा भाव को देखकर वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के चेहरे पर मुस्कान तैर गई। कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की मंगल कामना की!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment