जालौन: पंचनद के जंगल में अवैध लकड़ी कटान पर वन विभाग की सख्त कार्यवाई !

जालौन के पंचनद जंगल में अवैध लकड़ी कटान की सूचना पर वन विभाग ने कार्यवाई की। लोडर कब्जे में लिया गया और चालक सहित अन्य लोगों से पूछताछ की जा रही है।

जालौन संवाददाता – अली जावेद

जालौन। पंचनद के जंगल में अवैध लकड़ी कटान की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम ने तुरंत कार्यवाई की। टीम ने लकड़ी से भरे एक संदिग्ध लोडर को पकड़कर कब्जे में लिया और लोडर चालक तथा अन्य सवार लोगों से पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर लोडर को कब्जे में लेकर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। यह कार्यवाई रामपुरा थाना क्षेत्र के पंचनद जंगल की है, जहाँ वन विभाग लगातार अवैध कटान रोकने और जंगलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के प्रयास कर रहा है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment