जालौन में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर पीआरडी जवानों ने भव्य रैली निकालकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, जोशीले नारों के साथ कार्यक्रम सम्पन्न।
जालौन संवाददाता – अली जावेद
जालौन। जनपद जालौन में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस के अवसर पर पीआरडी जवानों द्वारा भव्य एवं उत्साहपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत जालौन के मुख्य विकास अधिकारी कुमदेन्द्र कलाकार सिंह (CDO) द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना करने के साथ हुई।


पीआरडी जिला अध्यक्ष उमेश सिंह परिहार के नेतृत्व में जवानों ने विकास भवन से जिलापरिषद तिराहा तक मार्च किया और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर पूर्व जिला अध्यक्ष विजय कुमार इमलिया, नारायण दास कुशवाहा, जिला कोषाध्यक्ष अनिल पनिहारा सहित अनेक पदाधिकारी और पीआरडी जवान मौजूद रहे।


कार्यक्रम में अंकुश तिवारी, दुर्गा प्रसाद (कमांडर रामपुरा), राम बहादुर यादव इमलिया, विनोद कुमार यादव, धर्मेंद्र कुमार, डीके, सचिन तिवारी, मनोहर लाल प्रजापति, गिरजानंदन, रामानंद नामदेव, दिनेश कुमार, अभिषेक परिहार, धीरेंद्र वर्मा, दीपक कुमार वर्मा समेत दर्जनों पीआरडी जवानों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस दौरान नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण कर “पीआरडी एकता जिंदाबाद”, “नेताजी सुभाष चंद्र बोस अमर रहें” और
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा” जैसे जोशीले नारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम के अंत में मिठाई वितरण कर नेताजी सुभाष चंद्र बोस का जन्मदिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के भाव के साथ मनाया गया।