जौनपुर के क्रिकेटर अभिनव सिंह को JPL में SSE चैलेंजर्स ने 20 हजार रुपए में खरीदा !

जौनपुर के तहसील केराकत निवासी क्रिकेटर अभिनव सिंह के शानदार प्रदर्शन को देखते हुए जौनपुर प्रीमियर लीग (JPL) में SSE चैलेंजर्स ने उन्हें 20 हजार रुपए में खरीदा। केराकत वासियों ने खिलाड़ी को सम्मानित किया।

जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह

जौनपुर। जौनपुर जनपद के तहसील केराकत देवकली बद्दु निवासी अभिनव सिंह का क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन देखते हुए जौनपुर प्रीमियर लीग (JPL) में SSE चैलेंजर्स टीम ने उन्हें 20 हजार रुपए में खरीदा।

इस सलेक्शन के बाद केराकत तहसील वासियों में खुशी की लहर दौड़ गई और क्रिकेटर अभिनव सिंह का सम्मान करने वालों का ताता लगा रहा। स्थानीय लोगों ने युवा खिलाड़ी की उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया और उसे आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

अभिनव सिंह ने अपने क्रिकेट करियर को और ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प व्यक्त किया और कहा कि उन्हें अपने गांव और जिले का नाम रोशन करने में खुशी होगी।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment