जौनपुर के केराकत में 7 और 8 साल के दो मासूम बच्चों ने भीषण गर्मी में रोजा रखकर इबादत की मिसाल पेश की। बच्चों ने समाज को दिया नेक राह पर चलने का संदेश।
जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पवित्र माह रमजान के दौरान जौनपुर जनपद के नगर पंचायत केराकत से इबादत और सब्र की एक खूबसूरत तस्वीर सामने आई है। यहाँ मोहल्ला सिपाह प्रथम (वार्ड नंबर 9) के निवासी और पूर्व प्रधानाचार्य तुफानी खाॅंन के दो मासूम नातियों ने कम उम्र में रोजा रखकर बड़ों के लिए एक मिसाल पेश की है!

7 और 8 साल की उम्र में कठिन साधना समाजसेवी अमजद खाॅंन के भांजों, साहिर अली खाॅंन (7 वर्ष) और तौहीद खाॅंन (8 वर्ष) ने पूरे दिन का रोजा रखा। इतनी कम उम्र में भूख और प्यास पर काबू पाकर इन बच्चों ने अपना पूरा समय अल्लाह की इबादत और सब्र के साथ बिताया। बच्चों के इस जज्बे को देखकर न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे मोहल्ले के लोग उनकी सराहना कर रहे हैं!
समाज को दिया नेक संदेश साहिर और तौहीद ने रोजा रखकर उन लोगों को भी सीख दी है जो स्वस्थ होने के बावजूद इस पवित्र कर्तव्य से दूर रहते हैं। बच्चों का कहना है कि पवित्र माह रमजान में हर किसी को रोजा रखकर सवाब हासिल करना चाहिए और अपने गुनाहों की तौबा करनी चाहिए।
Jaunpur Kerakat Children Roza Ramadan 2026
परिवार में बच्चों के पहले रोजे पर खुशी का माहौल रहा और शाम को इफ्तार के समय उन्हें खूब दुआओं और उपहारों से नवाजा गया। बच्चों की इस छोटी सी उम्र में बड़ी इबादत ने क्षेत्र में चर्चा का विषय बना दिया है!