जौनपुर के केराकत थाना पुलिस ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने व मारपीट के मामले में वांछित तीन अभियुक्तों को खोखा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा।
जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह
जौनपुर। जनपद जौनपुर के थाना केराकत पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने जान से मारने की नीयत से गोली चलाने तथा मारपीट से संबंधित अभियोग में वांछित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों की पहचान मुन्नालाल, मोनू और रीतेश यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तों के कब्जे से एक खोखा कारतूस भी बरामद किया गया है। थाना केराकत पुलिस टीम ने विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए वांछित अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इस तरह की सख्त कार्यवाही जारी रहेगी।