पुणे के बारामती में हुए चार्टर विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार सहित पांच लोगों की मौत। हादसे में उत्तर प्रदेश के जौनपुर की पिंकी माली भी शोक संतप्त परिवार छोड़ गई।
जौनपुर संवाददाता – पुष्पेंद्र सिंह
जौनपुर। महाराष्ट्र के पुणे जिले के बारामती में बुधवार सुबह हुए विमान हादसे के दौरान उप मुख्यमंत्री और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता अजित पवार का निधन हो गया। इसी दुर्घटना में विमान में सवार अन्य चार लोगों की भी मौत हो गई।

हादसा तब हुआ जब चार्टर विमान, जिसमें अजित पवार तथा अन्य सवारियां थीं, बारामती हवाई अड्डे के पास रनवे पर क्रैश लैंड हो गया और दुर्घटनास्थल पर ही विमान में आग लगने की सूचना मिली। इस दर्दनाक हादसे में उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के केराकत तहसील के भैसा गांव निवासी पिंकी माली भी शामिल हैं, जिनकी इस विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई।
पिंकी माली का निधन पूरे गांव और परिवार के लिए एक गहरा सदमा है। हादसे की पुष्टि और विस्तृत जानकारी के लिए संबंधित अधिकारियों द्वारा जांच जारी है।