जौनपुर के केराकत तहसील स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल की छात्रा ज़ीनत शेख का वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 में राष्ट्रीय स्तर पर चयन! विद्यालय व जनपद में खुशी की लहर!
जौनपुर। जनपद के केराकत तहसील स्थित एस.डी. पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं की प्रतिभावान छात्रा ज़ीनत शेख ने राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन किया है! ज़ीनत शेख का चयन केंद्र सरकार द्वारा आयोजित वीर गाथा प्रोजेक्ट 5.0 में राष्ट्रीय विजेता के रूप में हुआ है!

ज़ीनत शेख के इस उल्लेखनीय चयन की जानकारी मिलते ही एस.डी. पब्लिक स्कूल परिवार में उत्साह और गर्व की लहर दौड़ गई! विद्यालय के प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित समस्त शिक्षक–शिक्षिकाओं ने ज़ीनत को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की!
विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ज़ीनत की यह सफलता अन्य छात्र–छात्राओं के लिए प्रेरणास्रोत है! ज़ीनत शेख की यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे जौनपुर जनपद के लिए गर्व का विषय है!
जौनपुर से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए पुष्पेन्द्र सिंह की रिपोर्ट!