लखीमपुर खीरी: होली पर पुलिस छावनी में तब्दील हुआ शहर; नवागत एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने खुद सड़क पर उतरकर संभाली कमान !

लखीमपुर खीरी की नवागत एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने होली पर्व को लेकर संभाली कमान। शहर में भारी पुलिस बल के साथ किया पैदल गश्त और होलिका दहन मार्गों का लिया जायजा!

लखीमपुर खीरी ब्यूरो रिपोर्ट

लखीमपुर खीरी। होली के पावन पर्व पर जनपद में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए लखीमपुर पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत आज नवागत पुलिस अधीक्षक (SP) डॉ. ख्याति गर्ग स्वयं मैदान में उतरीं और पूरे शहर का बारीकी से निरीक्षण किया!

होलिका दहन मार्गों का सघन निरीक्षण एसपी डॉ. ख्याति गर्ग ने शहर के उन सभी मार्गों और स्थलों का जायजा लिया जहाँ होलिका दहन परंपरा संपन्न होनी है। उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील बिंदुओं को चिह्नित किया और संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान हुड़दंगियों और शांति भंग करने वालों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी!

भारी पुलिस बल के साथ पैदल गश्त सुरक्षा का अहसास कराने के लिए एसपी ने शहर के मुख्य चौराहों और भीड़भाड़ वाले बाजारों में पैदल गश्त किया। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ सिटी विवेक तिवारी, सदर कोतवाल राजेश कुमार सिंह और निरीक्षक अपराध दिनेश शर्मा सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

Lakhimpur Kheri SP Dr Khati Garg Holi Security

सुरक्षा के कड़े इंतजाम शहर को विभिन्न सेक्टरों में बांटकर पुलिस पिकेट और गश्ती दलों की तैनाती की गई है। नवागत एसपी की इस सक्रियता से जहां अपराधियों में हड़कंप है, वहीं आम जनमानस ने खुद को सुरक्षित महसूस किया है। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment