लखनऊ: गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी में विशेष फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी !

लखनऊ कमिश्नरेट की पुलिस ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर ADCP जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में विशेष फ्लैग मार्च किया। ACP हजरतगंज विकास जयसवाल और स्पेक्टर विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

मेरठ संवाददाता – शाहिद मंसूरी

लखनऊ। गणतंत्र दिवस–2026 की पूर्व संध्या पर राजधानी लखनऊ में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए विशेष फ्लैग मार्च आयोजित किया गया। इस दौरान ADCP जितेंद्र दुबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कमान संभाली, जबकि ACP हजरतगंज विकास जयसवाल और स्पेक्टर विक्रम सिंह भी मार्च में शामिल रहे।

मार्च की शुरुआत अटल चौक से हुई और पुलिस विधानसभा तक पैदल मार्च करती हुई पहुंची। इस दौरान BDS टीम और डॉग स्क्वायड टीम ने गश्त करते हुए सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी में सुरक्षा सुनिश्चित करना और लोगों में जागरूकता फैलाना है।

सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पूरे शहर में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment