लखनऊ के राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव डॉ. हीरा लाल IAS ने मुख्य अतिथि के रूप में छात्रों को डिप्लोमा, NEP प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र वितरित किए।
ब्यूरो रिपोर्ट लखनऊ
लखनऊ। राजकीय पॉलिटेक्निक में आयोजित दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय एकीकरण विभाग के सचिव डॉ. हीरा लाल IAS मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों को डिप्लोमा प्रमाण पत्र, NEP प्रमाण पत्र और नियुक्ति पत्र वितरित किए।


मुख्य अतिथि के आगमन पर प्रियंका श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष (कंप्यूटर), ने उनका स्वागत बुके देकर किया। समारोह में छात्रों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला।


इस दीक्षांत समारोह के माध्यम से छात्रों को उनके शैक्षणिक प्रयासों के लिए सम्मानित किया गया और उन्हें भविष्य की जिम्मेदारियों के लिए प्रोत्साहित किया गया।