भिवंडी में आयोजित विजय संकल्प सभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति की जीत से शहर का चेहरा बदलेगा और विकास को नई रफ्तार मिलेगी!

भिवंडी, महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महायुति की जीत से भिवंडी का चेहरा पूरी तरह बदल जाएगा!
छत्रपति शिवाजी महाराज चौक में आयोजित महायुति की विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने सत्ताधारी नेताओं पर भिवंडी को लूटने का आरोप लगाया!
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि वर्षों से सत्ता में रहे स्थानीय शासकों ने भिवंडी को बदहाल कर दिया है और अब केवल भाजपा ही विकास का एकमात्र विकल्प है!
उन्होंने कहा कि भाजपा के नेतृत्व में सड़कों का कॉक्रीटीकरण हुआ है और मेट्रो जैसी बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत की गई है!

मुख्यमंत्री ने बताया कि मेट्रो-5 का ठाणे–भिवंडी चरण वर्ष 2027 तक शुरू हो जाएगा, जिससे यातायात जाम की समस्या से राहत मिलेगी!
उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण, फ्लाईओवर और अंडरग्राउंड रास्तों के निर्माण से भिवंडी को आधुनिक शहर के रूप में विकसित किया जाएगा!
फडणवीस ने कहा कि जहां-जहां भाजपा का महापौर चुना गया है, वहां शहर का चेहरा पूरी तरह बदला है!
उन्होंने भिवंडी के सर्वांगीण विकास के लिए जनता से महायुति को सत्ता सौंपने की अपील की!
मुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि लाडकी बहिण योजना आगे भी जारी रहेगी और महिलाओं को इसका लाभ मिलता रहेगा!
सभा में भाजपा और महायुति के वरिष्ठ नेता, सभी उम्मीदवार तथा बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे!
महाराष्ट्र भिवंडी से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए अरविंद जयसवाल की रिपोर्ट!