सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने संसद परिसर स्थित जामा मस्जिद में कुरान मुकम्मल किया। देश की तरक्की, अमन-चैन और आपसी भाईचारे के लिए मांगी गई विशेष दुआ!
रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान
रामपुर / नई दिल्ली। रमजान-उल-मुबारक के मुकद्दस महीने में आज संसद भवन परिसर स्थित नई दिल्ली जामा मस्जिद में रूहानियत का मंजर देखा गया। रामपुर से सांसद और मस्जिद के इमाम मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने 13वीं तरावीह के मौके पर पवित्र कुरान करीम मुकम्मल (पूर्ण) किया। इस खास मौके पर आयोजित महफिल में देश की तरक्की और अमन-चैन के लिए सामूहिक दुआ की गई!


इंसानियत और सब्र का पैगाम कुरान मुकम्मल होने के बाद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी ने भावुक संबोधन में कहा कि रमजान का महीना हमें धैर्य, मानवता और निस्वार्थ सेवा का संदेश देता है। उन्होंने विशेष रूप से प्रार्थना की कि भारत विकास की नई ऊंचाइयों को छुए और विश्व पटल पर एक शक्तिशाली व एकजुट राष्ट्र के रूप में स्थापित हो। उन्होंने स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में ज्ञान के प्रकाश और आने वाली नस्लों की बेहतर तालीम व तहज़ीब के लिए भी खुदा से इल्तिजा की!


आपसी भाईचारे पर दिया जोर सांसद नदवी ने कहा कि पवित्र कुरान का मुकम्मल होना केवल एक धार्मिक रस्म नहीं है, बल्कि यह सच्चाई, ईमानदारी और इंसाफ के रास्ते पर चलने का एक मजबूत संकल्प भी है। उन्होंने देश के हर कोने में आपसी सौहार्द और भाईचारा कायम रहने की पुरजोर वकालत की!


Maulana Mohibullah Nadvi Quran Completion Parliament Mosque
गणमान्य हस्तियों की रही मौजूदगी इस रूहानी अवसर पर कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं, जिनमें मुख्य रूप से:
- अरशद मदनी (इमाम, मोतीलाल नेहरू मस्जिद)
- राय साहब (पूर्व कमिश्नर, दिल्ली)
- डॉ. हफीर्जुरहमान और सांसद प्रतिनिधि महबूब अली पाशा एडवोकेट।
इसके साथ ही कफील, सैफ अनवर, मौलाना रफी नूरी, नासिर शेख, आसिफ अली, जमील सैफी, पूर्व प्रधान सत्तार, डॉ. आज़म, अब्दुल्लाह, सलीम, मुकर्रम, अरशद अली एडवोकेट, मास्टर अख्तर अली और वाजिद हाफिज सहित सैकड़ों लोगों ने इस पवित्र महफिल में शिरकत की और देश की खुशहाली में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की!