मेरठ में नए पुलिस कप्तान ने पदभार ग्रहण करते ही अपराध के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। अपराधियों को सख्त चेतावनी, कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता।
मेरठ संवाददाता – शाहिद मंसूरी
मेरठ।
मेरठ में नवागत पुलिस कप्तान ने पदभार ग्रहण करते ही अपराधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाकर स्पष्ट संदेश दे दिया है। चार्ज संभालने के कुछ ही देर बाद पुलिस कप्तान ने दो टूक शब्दों में कहा कि अपराध और अपराधियों के प्रति किसी भी तरह की नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।


पुलिस कप्तान ने जिले की कानून-व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को सक्रिय अपराधियों के खिलाफ प्रभावी और कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता की सुरक्षा पुलिस की पहली जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी।
नवागत कप्तान ने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध नियंत्रण के साथ-साथ पुलिसिंग में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाएगी। आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान और पुलिस-जन संवाद को मजबूत करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
पुलिस कप्तान के इस सख्त तेवर के बाद जिले में सक्रिय अपराधियों में हड़कंप देखा जा रहा है, वहीं आम जनता में कानून-व्यवस्था को लेकर भरोसा बढ़ा है।