उतेलवा में सजा सम्मान का मंच: ‘NTN ज़िंदगी अवॉर्ड-6’ में समाज की 16 विभूतियों को मिला गौरव !

अमेठी के उतेलवा में ‘NTN ज़िंदगी अवॉर्ड–सीजन 6’ का भव्य आयोजन। IFS नितिन प्रमोद की मौजूदगी में समाज की 16 प्रतिभाओं को मिला सम्मान। जानें पूरी रिपोर्ट!

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। जगदीशपुर औद्योगिक क्षेत्र के उतेलवा स्थित बारात घर में सोमवार, 16 फरवरी को ‘NTN ज़िंदगी अवॉर्ड – सीजन 6’ का भव्य और गरिमामयी आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह में शिक्षा, समाजसेवा, कला और जनहित के क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया!

मुख्य अतिथि ने की पहल की सराहना कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में IFS अधिकारी नितिन प्रमोद ने शिरकत की। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में समाचार संकलन के साथ-साथ इस तरह के सम्मान समारोह आयोजित करना एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होंने संस्थापक खुर्शीद खान ‘राजू’ और उनकी टीम को इस सफल प्रयास के लिए बधाई दी!

इन प्रतिभाओं को मिला सम्मान समारोह में पत्रकारिता के लिए शीतला मिश्र, समाज सेवा के लिए नीरज सिन्हा और अपने पति को लीवर देकर जान बचाने वाली उतेलवा ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी सहित कुल 16 लोगों को अवॉर्ड दिया गया। सम्मानित होने वालों में:

  • डॉ. प्रदीप तिवारी, मिस. रुबीना अयाज, मिस्टर नदीम फारूक, अब्दुल हक, डॉ. सुधा मिश्रा, जयंत रमेश वाजपेयी, गार्गी द्विवेदी, वकील अहमद खान, शैलेंद्र राजपूत, कलीम जामेई, मोहम्मद शकील खान और डॉ. सत्य प्रकाश गुप्ता शामिल रहे!

NTN Zindagi Award Season 6 Amethi

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां कार्यक्रम के दौरान अंतरराष्ट्रीय शायर नदीम फर्रुख, मोहम्मद अली साहिल, रुबीना अयाज और सुधा मिश्र ने अपनी गजलों और कविताओं से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं, नन्हीं कलाकार गार्गी द्विवेदी के नृत्य ने सबका मन मोह लिया!

चयन समिति और आयोजक कार्यक्रम के संस्थापक खुर्शीद खान ‘राजू’ ने बताया कि यह मंच उन गुमनाम नायकों को पहचान दिलाने के लिए है जो निस्वार्थ भाव से समाज सेवा कर रहे हैं। विभूतियों का चयन पूर्व IAS डॉ. राधेश्याम मिश्र, मोहम्मद अली साहिल और मंजू श्रीवास्तव जैसी प्रतिष्ठित हस्तियों की समिति द्वारा किया गया। आयोजक मोहम्मद तौफीक ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment