‘PM मोदी हमारे स्टार प्रचारक’, कांग्रेस नेता के इस बयान का क्या है सियासी मतलब?

कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर कहा कि इस बिल को सबसे पहली बार 1989 में लाया गया जब राजीव गांधी जी प्रधानमंत्री थे। यह बिल लोकसभा से पारित हुआ। हालांकि राज्यसभा से पारित ना हो सका। आखिर वो सात लोग कौन थे जिन्होंने महिला आरक्षण बिल के विरोध में वोट दिया।

संसद के विशेष सत्र के दौरान महिला आरक्षण बिल (Women Reservation Bill) को दोनों सदनों से पारित किया गया। महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस ने भी समर्थन किया है।

हालांकि, इस बिल का समर्थन करते हुए लोकसभा में कांग्रेस की पूर्व सांसद सोनिया गांधी ने कहा,” राजीव गांधी का सपना अभी तक आधा ही पूरा हुआ है। इस बिल के पारित होने के से मेरे जीवनसाथी का सपना पूरा होगा। कांग्रेस इस बिल का समर्थन करती है।”

मध्य प्रदेश चुनाव को लेकर कांग्रेस ने भाजपा पर साधा निशाना

वहीं, मंगलवार को कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए भाजपा पर निशाना साधा है। बता दें कि सोमवार मध्य प्रदेश चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने और भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए पीएम मोदी मध्य प्रदेश पहुंचे थे।

संबोधन के दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा था। इसी बात को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने कहा,”जिस राज्य में 19 साल से उनकी (भाजपा) सरकार हो, वहां 51 मिनट में 44 बार कांग्रेस का वो (पीएम मोदी) नाम लेते हैं। ये क्या बताता है। उनके पास अपनी सरकार की उपलब्धि बताने के लिए कुछ नहीं है।”

Exit mobile version