रामपुर की तहसील शाहबाद में अवैध प्लॉटिंग पर चला प्रशासन का हंटर। ग्राम नदना में बिना एनओसी के की जा रही प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त।
रामपुर संवाददाता – शाहबाज खान
शाहबाद, रामपुर। उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार अवैध कॉलोनियों और बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे निर्माणों के विरुद्ध रामपुर प्रशासन ने कड़ा रुख अपना लिया है। तहसील शाहबाद के ग्राम नदना में बिना सक्षम प्राधिकारी की अनुमति और जिला पंचायत की एनओसी के की जा रही अवैध प्लॉटिंग को प्रशासनिक टीम ने ध्वस्त कर दिया है!


नदना में दो बड़ी प्लॉटिंग पर हुई कार्रवाई राजस्व विभाग और संबंधित विभागीय टीम को सूचना मिली थी कि ग्राम नदना में नियमों को ताक पर रखकर प्लॉटिंग का कार्य किया जा रहा है। जांच के दौरान पाया गया कि:
- गाटा संख्या 140 (रकबा 0.3880 हेक्टेयर): यहाँ मुबीन, राजकुमार और जब्बार द्वारा बिना जिला पंचायत की एनओसी प्राप्त किए अवैध रूप से प्लॉटिंग कराई जा रही थी। टीम ने मौके पर पहुँचकर इसे पूरी तरह ध्वस्त कर दिया!
- गाटा संख्या 40 (रकबा 0.6400 हेक्टेयर): यहाँ सौरभ पुत्र सुफल कुमार देव द्वारा भी बिना किसी वैध अनुमति के अवैध कॉलोनी काटी जा रही थी। इसे भी प्रशासनिक कार्रवाई के दौरान जमींदोज कर दिया गया!
बिना नक्शा और एनओसी प्लॉटिंग करना अपराध प्रशासन ने सख्त लहजे में स्पष्ट किया है कि बिना सक्षम प्राधिकारी से नक्शा स्वीकृत कराए या जिला पंचायत की आवश्यक अनुमति के बिना प्लॉटिंग करना गंभीर अपराध है। ऐसी गतिविधियां न केवल सरकारी नियमों का उल्लंघन हैं, बल्कि इनमें निवेश करने वाले आम नागरिकों के साथ भी धोखा हो सकता है!
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त भू-माफियाओं के विरुद्ध विधिक कानूनी कार्यवाही के साथ-साथ ध्वस्तीकरण का अभियान निरंतर जारी रहेगा!