रामपुर में चायनीज मंझे पर सख्ती: शहर कोतवाली पुलिस की दुकानों व गोदामों पर छापेमारी !

रामपुर में चायनीज मंझे की बिक्री पर रोक लगाने के लिए शहर कोतवाली पुलिस ने दुकानों, घरों और गोदामों पर छापेमारी की। अवैध बिक्री करने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी।

रामपुर अमेठी संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर।
जनपद रामपुर में प्रतिबंधित चायनीज मंझे की बिक्री और भंडारण को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इसी क्रम में शहर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में दुकानों, घरों तथा गोदामों पर जबरदस्त छापेमारी अभियान चलाया। यह कार्रवाई चायनीज मंझे की अवैध बिक्री पर पूर्ण रूप से रोक लगाने के उद्देश्य से की गई।

पुलिस ने शहर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी कि यदि कहीं भी चायनीज मंझे की बिक्री या भंडारण पाया गया तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्यवाई की जाएगी। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थानों की गहन तलाशी ली गई और दुकानों व गोदामों की जांच की गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चायनीज मंझा जानलेवा साबित हो सकता है और इससे आम नागरिकों, विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों एवं पक्षियों को गंभीर खतरा रहता है। इसी कारण शासन के निर्देशानुसार इसकी बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया गया है।

शहर कोतवाली पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि कहीं चायनीज मंझे की बिक्री या उपयोग की जानकारी मिले तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जनसुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और ऐसे मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment