रामपुर जिला चिकित्सालय में फायर सिस्टम अपडेट, ऑटोमेटिक अलार्म और पानी की व्यवस्था होगी सक्रिय !

रामपुर जिला चिकित्सालय में शासन के निर्देश पर फायर सिस्टम अपडेट किया जा रहा है। सीएमएस बीसी सक्सेना ने बताया कि आग या धुआं होने पर ऑटोमेटिक अलार्म बजेगा और पानी निकलेगा।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर।
शासन के दिशा-निर्देशों के क्रम में रामपुर जिला चिकित्सालय में फायर सेफ्टी सिस्टम को अपडेट किया जा रहा है। अस्पताल परिसर में आगजनी की किसी भी संभावित घटना से निपटने और मरीजों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आधुनिक फायर सिस्टम लगाया जा रहा है।

जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) बीसी सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि यह फायर सिस्टम पूरी तरह ऑटोमेटिक होगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी भवन में आग लगती है या धुआं उठता है, तो तुरंत अलार्म सिस्टम सक्रिय हो जाएगा और साथ ही पानी की सप्लाई भी स्वतः शुरू हो जाएगी, जिससे आग पर काबू पाने में तत्काल मदद मिलेगी।

सीएमएस ने बताया कि यह व्यवस्था पूरे जिला चिकित्सालय परिसर के लिए लागू की जा रही है, जिसमें महिला जिला चिकित्सालय और अन्य अस्पताल भवन भी शामिल हैं। अलग-अलग इमारतों में चरणबद्ध तरीके से फायर सिस्टम लगाए जा रहे हैं। फिलहाल कार्य प्रगति पर है और इसे पूर्ण होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही यह सिस्टम पूरी तरह क्रियाशील हो जाएगा।

उन्होंने कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर फायर सेफ्टी बेहद जरूरी है। इस नई व्यवस्था से किसी भी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया संभव होगी और लोगों की जान बचाने में मदद मिलेगी।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment