महाशिवरात्रि पर रामपुर के शिव मंदिरों का औचक निरीक्षण, डीएम–एसपी ने दिए व्यवस्थाएं सुदृढ़ करने के निर्देश !

महाशिवरात्रि के अवसर पर रामपुर में डीएम अजय कुमार द्विवेदी और एसपी विद्या सागर मिश्र ने भमरौआ व रठौंडा शिव मंदिर का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा, सफाई और भीड़ प्रबंधन के निर्देश दिए।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर मंदिर परिसरों में श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुचारु व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अजय कुमार द्विवेदी एवं पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र ने भमरौआ शिव मंदिर तथा शिव मंदिर रठौंडा का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने भमरौआ शिव मंदिर पहुंचकर जलाभिषेक किया और मंदिर परिसर में साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं भीड़ प्रबंधन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

इसके पश्चात अधिकारियों ने शिव मंदिर रठौंडा का निरीक्षण किया। यहां शिव गंगा की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर करने के निर्देश उपजिलाधिकारी मिलक एवं खंड विकास अधिकारी मिलक को दिए गए। साथ ही शिव गंगा पर एक रैम्प निर्माण कराने के निर्देश भी दिए गए, ताकि भारी मशीनों के माध्यम से प्रभावी ढंग से सफाई कार्य कराया जा सके।

निरीक्षण के दौरान शिव मंदिर के समीप स्थित अमृत सरोवर का भी जायजा लिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि अमृत सरोवर में जलकुंभी हटाने के लिए मशीनों का उपयोग कर नियमित सफाई कराई जाए, जिससे श्रद्धालुओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण मिल सके।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व पर सुरक्षा, स्वच्छता और व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment