रामपुर: सद्भावना मंडप में सजा मेगा विधिक सहायता शिविर; जिला जज, डीएम और एसपी ने पात्रों को बांटी सहायता सामग्री !

रामपुर के सद्भावना मंडप में मेगा विधिक सहायता शिविर का आयोजन। जिला जज, डीएम और एसपी ने जनता को त्वरित व सस्ते न्याय के प्रति किया जागरूक।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। आम जनमानस को त्वरित, सस्ता और सुलभ न्याय सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से आज पंवडिया स्थित सद्भावना मंडप में एक विशाल मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रामपुर के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले के शीर्ष अधिकारियों ने शिरकत की और जनता को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया!

विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल शिविर के दौरान मिशन शक्ति केंद्र, विशेष महिला सुरक्षा, लोक अदालत, महिला कल्याण विभाग, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग और जिला कारागार सहित विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी और स्टॉल लगाए गए। जिला न्यायाधीश (अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण), जिलाधिकारी रामपुर और पुलिस अधीक्षक रामपुर ने संयुक्त रूप से इन स्टॉलों का निरीक्षण किया और संबंधित प्रभारियों को जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए!

कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक अधिकारियों ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बताया कि लोक अदालत और विधिक सेवा प्राधिकरण के माध्यम से कैसे गरीब और असहाय लोग बिना किसी भारी खर्च के न्याय प्राप्त कर सकते हैं। महिलाओं की सुरक्षा, बच्चों के अधिकार और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विधिक जानकारी भी प्रदान की गई!

Rampur Mega Legal Service Camp 2026

पात्रों को मिली सहायता कार्यक्रम के अंत में चयनित लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वीकृत सामग्री और प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। अधिकारियों ने जोर दिया कि इस तरह के शिविरों का मुख्य उद्देश्य न्याय को आम आदमी के दरवाजे तक पहुँचाना है!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment