रामपुर: शहज़ादनगर में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार; जल्द शुरू होगा कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, स्वच्छता को लगेंगे पंख !

रामपुर के शहज़ादनगर में 140 टीपीडी क्षमता का सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट बनकर तैयार। वैज्ञानिक तरीके से होगा कचरे का निस्तारण। जानें पूरी रिपोर्ट!

रामपुर संवाददाता – शाहबाज खान

रामपुर। नगर पालिका परिषद रामपुर द्वारा शहर को स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि हासिल की गई है। शहज़ादनगर क्षेत्र में नवनिर्मित म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, जिससे शहर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था अब और अधिक आधुनिक और वैज्ञानिक होगी!

2015 में शुरू हुई थी प्रक्रिया नगर पालिका परिषद ने इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए वर्ष 2015 में शहज़ादनगर में 6.551 हेक्टेयर भूमि क्रय की थी। इस प्लांट की क्षमता 140 टीपीडी (टन प्रतिदिन) कचरा निस्तारित करने की है। यह प्लांट शहर के कचरा प्रबंधन के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा!

करोड़ों की लागत से हुआ निर्माण कार्यदायी संस्था सी एंड डी एस यूनिट-18, मुरादाबाद द्वारा वर्ष 2022 में निर्माण कार्य शुरू किया गया था। शासन द्वारा इसके लिए रुपये 1490.32 लाख की भारी धनराशि जारी की गई थी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद 23 जनवरी 2024 को इसे औपचारिक रूप से नगर पालिका परिषद को हस्तांतरित कर दिया गया है और संस्था द्वारा उपयोगिता प्रमाण पत्र भी प्रस्तुत कर दिया गया है!

पर्यावरण के अनुकूल होगी व्यवस्था अब प्रशासन द्वारा प्लांट में मशीनों के इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जा रहा है। प्लांट के पूर्ण रूप से संचालित होने के बाद शहर का कचरा खुले में डंप करने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से प्रसंस्कृत (Process) किया जाएगा। इससे न केवल पर्यावरण की रक्षा होगी, बल्कि आमजन को एक स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण भी उपलब्ध होगा।

नगर पालिका प्रशासन के अनुसार, यह प्लांट आधुनिक मापदंडों पर आधारित है और जल्द ही शहर की सड़कों और डंपिंग यार्डों से कचरे की समस्या का स्थाई समाधान सुनिश्चित करेगा!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment