रामपुर पुलिस लाइन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर पुलिसकर्मियों को दिलाई गई निष्पक्ष निर्वाचन की शपथ !

रामपुर रिज़र्व पुलिस लाइन में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को लोकतंत्र में आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष व शांतिपूर्ण निर्वाचन की शपथ दिलाई।

रामपुर संवाददाता – शाहबाज खान

रामपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रिज़र्व पुलिस लाइन, रामपुर परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक, रामपुर द्वारा उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई।

पुलिस अधीक्षक ने अपने संबोधन में कहा कि निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव लोकतंत्र की आत्मा हैं और इसमें पुलिस बल की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान संवैधानिक मूल्यों, निष्पक्षता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पुलिसकर्मियों को यह संदेश दिया गया कि लोकतंत्र की मजबूती में उनकी जिम्मेदारी केवल कानून-व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करना भी उनका अहम दायित्व है।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment