रामपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: साइबर सेल ने बरामद किए 4 लाख के 20 मोबाइल, स्वामियों के खिले चेहरे !

रामपुर पुलिस की साइबर सेल ने CEIR पोर्टल की मदद से 4.15 लाख रुपये कीमत के 20 गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को सौंपे। पुलिस की इस कार्रवाई से जनता में खुशी!

रामपुर संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर। रामपुर पुलिस अधीक्षक द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत साइबर सेल और थाना सिविल लाइन पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने आधुनिक तकनीक और CEIR पोर्टल (Central Equipment Identity Register) के माध्यम से त्वरित कार्रवाई करते हुए कुल 20 मोबाइल फोन बरामद किए हैं!

4.15 लाख रुपये है बरामद मोबाइलों की कीमत अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में साइबर सेल ने इन मोबाइलों को ट्रैक किया, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 4 लाख 15 हजार रुपये बताई जा रही है। शनिवार को थाना सिविल लाइन में इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक स्वामियों के सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ मोबाइल वापस पाकर मोबाइल स्वामियों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने रामपुर पुलिस का आभार व्यक्त किया!

सराहनीय कार्य करने वाली टीम इस महत्वपूर्ण सफलता में प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार, व0उ0नि0 विमल किशोर, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी अंकुश कुमार और महिला हेड कांस्टेबल पूजा की मुख्य भूमिका रही। पुलिस की इस कार्यप्रणाली की आम जनमानस द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है!

सावधान रहे जनता पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल खोने पर तुरंत इसकी शिकायत दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल का उपयोग करें ताकि मोबाइल का गलत इस्तेमाल न हो सके!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment