उत्तर प्रदेश डीजीपी की समीक्षा में साइबर क्राइम शिकायतों के same day निस्तारण में रामपुर जनपद प्रदेश के शीर्ष 4 में प्रथम, पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार से किया गया सम्मानित!
रामपुर संवाददाता शहबाज़ खान।
उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक द्वारा साइबर क्राइम से संबंधित कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई!
इस समीक्षा में जनपद रामपुर ने same day शिकायतों के त्वरित निस्तारण में प्रदेश के शीर्ष 4 जनपदों में प्रथम स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है!


साइबर अपराध पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने की दिशा में रामपुर पुलिस द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाई की उच्च स्तर पर सराहना की गई!
उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए पुलिस अधीक्षक रामपुर एवं अपर पुलिस अधीक्षक रामपुर द्वारा जनपदीय साइबर सेल में नियुक्त पुलिसकर्मियों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया!
सम्मानित किए गए पुलिसकर्मी:
- निरीक्षक रणवीर सिंह!
- मु0आ0 228 मुकेश कुमार!
- मु0आ0 140 अंकित कुमार!
- आ0 1840 विशाल सरोहा!
- आ0 149 विशान्त कुमार!
- आ0 1184 प्रवीण नागर!
वरिष्ठ अधिकारियों ने साइबर सेल टीम के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि भविष्य में भी इसी तत्परता और गुणवत्ता के साथ साइबर अपराधों पर प्रभावी कार्यवाई जारी रखी जाएगी!