रामपुर पुलिस लाइन का एसपी विद्यसागर मिश्रा ने किया निरीक्षण, परेड की सलामी लेकर व्यवस्थाओं का लिया जायजा !

रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यसागर मिश्रा ने रिजर्व पुलिस लाइन रामपुर का निरीक्षण किया। परेड की सलामी, महिला प्रशिक्षुओं का टर्नआउट, भोजनालय, लाइब्रेरी, जिम सहित विभिन्न शाखाओं की व्यवस्थाएं परखी गईं।

रामपुर–अमेठी संवाददाता – शाहबाज़ खान

रामपुर।
रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यसागर मिश्रा ने शुक्रवार को परेड की सलामी लेकर रिजर्व पुलिस लाइन, रामपुर का वार्षिक एवं व्यवस्थागत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परेड में मौजूद महिला प्रशिक्षुओं एवं पुलिस कर्मचारीगणों के टर्नआउट, अनुशासन एवं समग्र प्रस्तुति को बारीकी से परखा गया।

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में स्थित विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया, जिसमें भोजनालय, रीडिंग रूम (लाइब्रेरी), कैंटीन, मनोरंजन कक्ष, म्यूजियम, जिम, आरटीसी कार्यालय, कैश कार्यालय, परिवहन शाखा एवं अन्य प्रशासनिक इकाइयां शामिल रहीं। निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव एवं सुविधाओं की स्थिति को भी चैक किया गया।

पुलिस अधीक्षक विद्यसागर मिश्रा ने निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि पुलिस लाइन की व्यवस्थाएं अनुशासन, स्वच्छता एवं कार्यक्षमता का प्रतिबिंब होती हैं, जिन्हें उच्च स्तर पर बनाए रखना आवश्यक है।

इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी लाइन/टांडा भी उपस्थित रहे और निरीक्षण प्रक्रिया में सहयोग प्रदान किया।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment