अमेठी: SDM अभिनव कनौजिया ने बेचुगढ़ में लगाई ग्राम चौपाल; मौके पर ही निपटाईं ग्रामीणों की आधी शिकायतें !

अमेठी के बेचुगढ़ में SDM मुसाफिरखाना अभिनव कनौजिया ने लगाई ग्राम चौपाल। 10 शिकायतों में से 5 का मौके पर निस्तारण, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत!

अमेठी संवाददाता – मोहम्मद तौफीक

अमेठी। ग्रामीणों की समस्याओं का उनके गांव के स्तर पर ही समाधान सुनिश्चित करने के लिए शासन की मंशा के अनुरूप आज जनपद के मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बेचुगढ़ में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। इस चौपाल की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी (SDM) मुसाफिरखाना, अभिनव कनौजिया ने की!

मौके पर शिकायतों का अंबार और त्वरित समाधान ग्राम चौपाल में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं और शिकायतों के साथ उपस्थित हुए। एसडीएम अभिनव कनौजिया ने एक-एक कर ग्रामीणों की शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से सुना। चौपाल के दौरान कुल 10 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 5 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष 5 शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण समाधान के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए गए!

SDM Musafirkhana Abhinav Kanaujia Gram Choupal Bechugarh

दफ्तरों के चक्कर काटने से मिलेगी मुक्ति ग्रामीणों को संबोधित करते हुए उप जिलाधिकारी ने कहा कि ग्राम चौपाल का मुख्य उद्देश्य प्रशासन को सीधे जनता के द्वार तक ले जाना है। इससे ग्रामीणों को अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं के लिए तहसील या जिला मुख्यालय के अनावश्यक चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनशिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी कार्यों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित होना चाहिए!

इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। प्रशासन की इस पहल की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की!

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment