वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिरीमल्ले को मिला “राष्ट्रीय रत्न सम्मान अवॉर्ड 2026”, मुंबई में हुआ भव्य समारोह !

मुंबई के अंधेरी पश्चिम में आयोजित भव्य समारोह में वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिरीमल्ले को सामाजिक, सांस्कृतिक और पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “राष्ट्रीय रत्न सम्मान अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया।

महाराष्ट्र संवाददाता – अरविंद जैसवार

मुंबई। सामाजिक, सांस्कृतिक एवं पत्रकारिता क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार श्रीनिवास सिरीमल्ले को प्रतिष्ठित “राष्ट्रीय रत्न सम्मान अवॉर्ड 2026” से सम्मानित किया गया। यह भव्य सम्मान समारोह कृष्णा चौहान फाउंडेशन की ओर से मुंबई के अंधेरी पश्चिम स्थित कार्यक्रम स्थल पर गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए कई प्रख्यात कलाकार, समाजसेवी, पत्रकार एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि के रूप में अभिनेता अली खान, सुनील पाल, दीपा नारायण झा, डॉ. अजय सहाय, आदित्य सिंघानिया, फिल्म निर्माता सी.डी. शेटे, दीपक सावंत, दीपक देसाई, रमेश गोयल, एसीपी संजय पाटिल, रेखा राव, फैयाज अली खान, गिरीश थापर, नरेश, राकेश आचार्य, राजू टांक, मंगेश, कोमल कटारिया सहित अनेक गणमान्य हस्तियां शामिल रहीं।

मंच से वक्ताओं ने श्रीनिवास सिरीमल्ले द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में किए गए निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

सम्मान स्वीकार करते हुए श्रीनिवास सिरीमल्ले ने कहा कि यह पुरस्कार उन्हें समाज के लिए और अधिक जिम्मेदारी, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजकों, सहयोगियों और पाठकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों की ओर से सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और सफल आयोजन के लिए पूरी टीम की सराहना की गई।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment