सुलतानपुर: अमीना ताइक्वांडो अकादमी में होनहार खिलाड़ियों का सम्मान, मेडल व बेल्ट पाकर बढ़ा आत्मविश्वास !

सुलतानपुर स्थित अमीना ताइक्वांडो अकादमी में मेडल, प्रमाण पत्र व कलर बेल्ट वितरण समारोह आयोजित हुआ। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सम्मान, अतिथियों ने की सराहना।

ब्यूरो रिपोर्ट – सुलतानपुर

सुलतानपुर। टीएफआई (ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया) से मान्यता प्राप्त डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो एसोसिएशन की सचिव अमीना बानो द्वारा संचालित अमीना ताइक्वांडो अकादमी में मेडल, प्रमाण पत्र एवं कलर बेल्ट सर्टिफिकेट वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अकादमी के होनहार खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन, नियमित अभ्यास और अनुशासन के लिए सम्मानित किया गया, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल और आत्मविश्वास और अधिक बढ़ा।

समारोह में अकादमी के अध्यक्ष शिवकुमार सिंह, उपाध्यक्ष डॉ. सुधाकर सिंह, कोषाध्यक्ष एडवोकेट मदन सिंह, वरिष्ठ पत्रकार कांति सिंहकिशन पाठक, राष्ट्रीय कोच अनुपम शुक्ला, ओलंपिक संघ से पंकज दूबे, मंडल व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी, टेनिस रेफरी सईद सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल, प्रमाण पत्र और कलर बेल्ट प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वक्ताओं ने प्रशिक्षिका अमीना बानो के कुशल मार्गदर्शन, अनुशासित प्रशिक्षण पद्धति और बच्चों के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि अकादमी के खिलाड़ी लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। अमीना बानो न केवल ताइक्वांडो की तकनीकी बारीकियां सिखाती हैं, बल्कि बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और खेल भावना भी विकसित करती हैं।

अपने संबोधन में अमीना बानो ने कहा कि बच्चों की सफलता निरंतर अभ्यास, कठिन परिश्रम और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। अकादमी का उद्देश्य खिलाड़ियों को शारीरिक रूप से सक्षम बनाने के साथ-साथ मानसिक रूप से भी मजबूत करना है, ताकि वे भविष्य में राज्य, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें।

कार्यक्रम में उपस्थित अभिभावकों एवं खेल प्रेमियों ने अकादमी के प्रयासों की सराहना की। समारोह का समापन प्रेरणादायक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment