सुल्तानपुर के धम्मौर थाने में होली पर अनूठी पहल। थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने ग्रामीण चौकीदारों को गुझिया और अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित!
ब्यूरो रिपोर्ट – सुल्तानपुर
सुल्तानपुर। होली के पावन पर्व के अवसर पर जनपद के थाना धम्मौर परिसर में एक बेहद सराहनीय और भावुक कार्यक्रम आयोजित किया गया। थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने क्षेत्र के ग्रामीण चौकीदारों को सम्मानित कर पुलिस और जनता के बीच की इस महत्वपूर्ण कड़ी का मान बढ़ाया!

कानून व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं चौकीदार सम्मान समारोह के दौरान थानाध्यक्ष रजत पांडेय ने सभी चौकीदारों को तिलक लगाया और उन्हें उपहार स्वरूप गुझिया एवं अंगवस्त्र (गमछा) भेंट किया। उन्होंने चौकीदारों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि चौकीदार पुलिस विभाग की नींव हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधों पर लगाम कसने में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है! उनके बिना पुलिसिंग की व्यवस्था अधूरी है!
सम्मान पाकर खिले चेहरे थानाध्यक्ष की इस संवेदनशीलता और सम्मान को पाकर चौकीदारों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उपस्थित चौकीदारों ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का पल है कि किसी थानाध्यक्ष ने पर्व के मौके पर उन्हें परिवार की तरह स्नेह और सम्मान दिया है। इससे उनकी कार्यक्षमता और मनोबल में भारी वृद्धि हुई है!
Sultanpur Dhammaur Police Chowkidar Honor Holi
मौजूद रहे पुलिसकर्मी इस गरिमामय कार्यक्रम के दौरान एसएसआई जमील अहमद, हरिकेश बहादुर सिंह, श्रवण कुमार, अनिल अवस्थी, राजकुमार सिंह, राम नेवाज वर्मा सहित अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दीं और शांतिपूर्ण त्योहार संपन्न कराने का संकल्प लिया!