सुल्तानपुर जिला न्यायालय परिसर में जिला जज की सराहनीय पहल और अधिवक्ता संघ के प्रयास से चिकित्सक व फार्मासिस्ट की तैनाती हुई! प्रतिदिन 10 से 2 बजे तक मिलेगी चिकित्सा सुविधा!
सुल्तानपुर जिला न्यायालय परिसर में जिला जज की सराहनीय पहल और अधिवक्ता संघ के सतत प्रयासों से चिकित्सक की तैनाती सुनिश्चित की गई है!
बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह और महासचिव दिनेश कुमार दूबे द्वारा लाइब्रेरी भवन में चिकित्सक कक्ष उपलब्ध कराया गया है, जिससे अधिवक्ताओं और वादकारियों को बड़ी सुविधा मिली है!
जिला जज सुनील कुमार के निर्देशन में मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जिला न्यायालय परिसर में चिकित्सीय परामर्श एवं आकस्मिक इलाज के लिए औपचारिक निर्देश जारी किए गए हैं!
जारी निर्देशों के अनुसार प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती रहेगी!

चिकित्सकों और फार्मासिस्टों की अन्य स्थानों पर स्थायी तैनाती होने के कारण सप्ताह में अलग-अलग चिकित्सक व फार्मासिस्ट की ड्यूटी लगाई जाएगी!
पहले दिन फिजिशियन डॉ. आर.आर. मिश्र एवं फार्मासिस्ट नीरज श्रीवास्तव की ड्यूटी लगाई गई, जिनसे कई अधिवक्ताओं ने उपचार एवं परामर्श का लाभ उठाया!
इस व्यवस्था का लाभ अधिवक्ताओं के साथ-साथ वादकारियों और न्यायालय में आने वाले अन्य लोगों को भी मिलेगा!
अधिवक्ताओं ने इस जनहितकारी पहल के लिए जिला जज सुनील कुमार, बार अध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह एवं महासचिव दिनेश कुमार दूबे के प्रति आभार व्यक्त किया है!
सुल्तानपुर से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए नफीस खान की रिपोर्ट!