सुल्तानपुर में मंत्री ओम प्रकाश राजभर का बयान, शंकराचार्य को दी कड़ी नसीहत, वीआईपी कल्चर खत्म करने पर जोर !

सुल्तानपुर पहुंचे यूपी के कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद को दी नसीहत, कहा सरकार-संत टकराव से किसी का भला नहीं।

ब्यूरो रिपोर्ट – सुल्तानपुर

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं पंचायती राज मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने शनिवार को सुल्तानपुर दौरे के दौरान शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को कड़ी नसीहत दी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार और संत समाज के बीच टकराव से किसी का भला नहीं होगा। बेहतर यही है कि श्रद्धालु गंगा स्नान करें, अपने घर जाएं और मंदिर में पूजा-पाठ करें।

यूपी दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है और कोई भी व्यक्ति कानून को अपने हाथ में नहीं ले सकता। उन्होंने कहा कि जनता वीआईपी कल्चर को खत्म करने की मांग कर रही है, इसलिए अब किसी को भी विशेष प्रोटोकॉल नहीं दिया जाएगा। बिना अनुमति किसी भी प्रकार का कार्यक्रम करने से यदि कोई घटना होती है, तो उसकी जिम्मेदारी सरकार पर आती है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।

प्रयागराज में चल रहे धार्मिक आयोजनों को लेकर मंत्री राजभर ने कहा कि श्रद्धालु पूरी आस्था के साथ स्नान करने आ रहे हैं और ऐसे में किसी प्रकार की बाधा नहीं डाली जानी चाहिए। उन्होंने दो टूक कहा कि सरकार से टकराने के बजाय स्नान कर घर लौटना और पूजा-पाठ करना ही सबसे बेहतर रास्ता है।

शंकराचार्य द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर दिए गए बयान के सवाल पर मंत्री ने कहा कि सबका अपना-अपना विचार होता है, लेकिन कानून से ऊपर कोई नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि पुलिस अपना काम पूरी ईमानदारी से कर रही है और जो भी कानून तोड़ेगा, उसे जेल जाना पड़ेगा।

इस दौरान कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का सुल्तानपुर में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह, ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह, भाजपा विधायक सीताराम वर्मा, विधायक राजप्रसाद उपाध्याय, जिला अध्यक्ष सुशील त्रिपाठी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों और नेताओं से मुलाकात कर शासन की विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की।

Khursheed Khan Raju

I am a passionate blogger. Having 10 years of dedicated blogging experience, Khurshid Khan Raju has been curating insightful content sourced from trusted platforms and websites.

Leave a Comment