सुल्तानपुर तहसील सदर में कार्यरत राजस्वकर्मी राजेंद्र पांडेय का अचानक हार्ट अटैक से निधन हो गया, जिससे तहसील परिसर सहित राजस्व कर्मियों में शोक की लहर दौड़ गई!
सुल्तानपुर। तहसील सदर में कार्यरत राजस्वकर्मी राजेंद्र पांडेय का बीती रात अचानक हार्ट अटैक आने से निधन हो गया! इस दुखद खबर के फैलते ही तहसील परिसर में शोक की लहर दौड़ गई!
राजेंद्र पांडेय धम्मौर थाना क्षेत्र के रामापुर हाजी पट्टी के निवासी थे! उनके निधन की सूचना मिलते ही तहसील के राजस्वकर्मी, अधिवक्ता एवं कर्मचारी वर्ग शोकाकुल हो उठा!
दिवंगत राजेंद्र पांडेय वर्षों से तहसील सदर में अपनी सेवाएं दे रहे थे और अपने सरल, मिलनसार एवं सहयोगी स्वभाव के लिए जाने जाते थे! उनके असामयिक निधन से तहसील परिवार ने एक कर्मठ और समर्पित कर्मचारी को खो दिया है!
निधन की सूचना मिलते ही उनके पैतृक आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया! परिजन गहरे शोक में डूबे हुए हैं और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है!
सुल्तानपुर से न्यूज़ टाइम नेशन के लिए नफीस खान की रिपोर्ट!