Health News

अंगूर है या अमृत !

अंगूर का फल हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.. ये छोटा सा फल आपके सेहत की लिए बहुत गुणकारी होता है.. जी हां ये सिर्फ आपके टेस्ट को बेहतर ही नहीं बल्कि आपके कई सारे रोगो को जड़ से खत्म करने की क्षमता रखता है.. आपको जानकर हैरानी होगी की अंगूर थायराइज तक को ठीक करने की क्षमता रखता है… आज के हमारे इस सेगमेंट में हम बात करेंगे अंगुर के इन्हीं बेजोड़ फायदो की..
आयुर्वेद के मुताबिक अंगूर, फाइबर, विटामिन सी, विटामिन ई, मैग्नीशियम, साइट्रिक एसिड जैसे पोषक तत्वों का भंडार है… अंगूर का पेड़ भारत के कई हिस्सों में पाया जाता है और इस पेड़ का हर हिस्सा सेहत के लिए बहुत लाभदायक होता है… वहीं अपने रंग, आकार और स्वाद के अनुसार अंगूर की कई किस्में पायी जाती हैं, जिनमें काले अंगूर, बैंगनी रंग के अंगूर और लम्बे वाले अंगूर प्रमुख हैं.. ये तो बात हुई की अंगूर में कैसी होती है… अब बात करते है की कैसे अंगूर में मौजूद ये पोषक तत्व आपकी सेहत को बेहतर बनाते है…
अंगूर के पके फल ठंडे, आंखो के लिए बहुत हितकारी, पुष्टिकारक, आवाज को सुरीला बनाने वाले, वीर्यवर्धक, पौष्टिक, कफकारक और रुचिकारक होते है… यह प्यास, बुखार, खांसी वातरक्त, पीलिया जैसे कई रोगों में उपयोगी होते है.. अंगूर से किशमिश बनाए जाते है… बिना बीज की छोटी किशमिश मीठी, , शीतल, वीर्यवर्धक और स्वादिष्ट होती है… इससे खांसी, बुखार, रक्तपित्त समेत कई अन्य रोग ठीक किए जाते है… और तो और यह मुंह के कड़वेपन को दूर करती है… इसी के साथ ही अंगूर के ताजे फल खून को पतला करने, छाती के रोगों में भी लाभ पहुंचाने वाले और बहुत जल्दी पचने वाले गुणों से युक्त होते हैं… यह खून को साफ़ करते हैं और शरीर में खून की मात्रा भी बढ़ाने में मदद करते हैं…
आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन अंगूर के पत्ते अतिसारनाशक और स्तम्भक होते हैं.. इससे सिरदर्द से आराम मिलता है… इसके लिए आपको 8-10 मुनक्का, 10 ग्राम मिश्री और 10 ग्राम मुलेठी को पीसकर नाक में डालना होगा… इससे सिरदर्द से जल्दी आराम मिलता है.. वहीं अगर आपको नाक से खून बहने की समस्या है तो अंगरू इससे से भी फायदा दिलाता है… इसके लिए आपको अंगूर के रस की 2-2 बूंद नाक में डालनी होगी… इससे नाक से खून बहना बंद हो जाता है… वही इससे मुंह के भी रोगो में लाभ मिलता है, साथ ही इससे थायराइड जैसी गंभीर बीमारी को भी ठीक किया जा सकता है… इतना ही नहीं अंगूर से टीबी के मरीजो को भी बहुत फायदा मिलता है… यहां तक की इससे सर्दी खासी भी ठीक हो जाती है… कुल मिलाकर अंगूर लगभग आपकी हर बीमारी के इलाज के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है..

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button