सैफ अली खान और करीना कपूर के घर में एक बार फिर खुशियों की किलकारी गूंज उठी है। आपको बता दे की सैफ और करीना एक बार फिर माता पिता बन गए है। इस बार भी उनको एक बेबी बॉय हुआ है। सैफ करीना की ये ख़ुशी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।
आइये आपको दिखाते है सैफ और करीना के Newly Born Baby Boy को –
सैफ और करीना के New Born Baby की खबर सोशल मीडिया के ज़रिये सामने आयी है। सोशल मीडिया इनकी फोटो खूब वायरल हो रही है। जिसमें सैफ और करीना Newly Born Baby Boy के साथ दिखाई दे रहे है।
कुछ महीनो पहले करीना के प्रेग्नेंसी की खबर सामने आयी थी। आपको बता दे इससे पहले भी करीना और सैफ को एक बेटा है। जिसका नाम तैमूर अली खान है। सैफ और करीना अब दो बच्चो के पेरेंट्स बन चुके है।
तैमूर अभी चार साल के हैं, करीना और सैफ ने कभी तैमूर को कैमरे से छुपाया नहीं बल्कि उन्हें जन्म देने के कुछ दिन बाद से ही करीना तैमूर के साथ दिखती रहीं। नन्हें स्टार किड्स में तैमूर सबसे पॉपुलर हैं।
आपको बता दें कि सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचाई। इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया। तैमूर के नाम पर काफी विवाद हुआ लेकिन बाद में उनकी क्यूटनेस के सभी कायल हो गए।
तैमूर के जन्म के चार साल के बाद सैफ करीना ने दूसरे बच्चे के बारे में सोचा। पिछले साल लॉकडाउन के दौरान ही करीना और सैफ ने बताया कि उनके घर फिर से नया नन्हा मेहमान आने वाला है।
इस समय करीना कपूर की उम्र 40 साल है लेकिन उन्हें देखकर आप उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकते। प्रेग्नेंसी के दौरान करीना लगातार काम करती रही हैं। करीना ने इस दौरान कई सारे ब्रैंड्स के लिए शूटिंग की।