Breaking NewsHealth News

मुनक्का खाने से मिलेंगे इतने सारे फायदे !

Are Raisins Good For You These 13 Benefits Will Tell You

मुनक्के के बारे मे कौन नहीं जानता है.. खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई तरह के फायदे होते हैं, लेकिन ज्यादा मात्रा में खाने से आपको परेशानियां भी हो सकती हैं.

आज के हमारे इस सेगमेंट में हम बात करेंगे मुनक्का खाने के फायदो के साथ ही उसके नुकसान के बारे में..
नमस्कार मैं हूं खुशबू पाण्डेय.. मुनक्का सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है.. ज्यादातर लोग सर्दियों में मुनक्का खाते हैं… ऐसा इसलिए क्योंकि ये तासीर में गर्म होते हैं… हालांकि आप चाहें तो इन्हें गर्मियों में भी खा सकते हैं… लेकिन इसके लिए आपको मुनक्का को रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट इनका सेवन करना चाहिए… भीगे हुए मुनक्का खाने से स्वास्थ्य को कई फायदे पहुंचते हैं… आपको ये पता है या नहीं लेकिन मुनक्का में फाइटोकेमिकल होता है… जिससे हर तरह की दातों की समस्या दूर हो जाती है… रात को पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट मुन्नका खाने से मुंह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं… वहीं अगर आपको कब्ज की समस्या है तो सुबह खाली पेट मुनक्का खाना चाहिए… इससे कब्ज की समस्या दूर हो जाती है… दरअसल पेट में मुनक्का पानी को सोख सकता है और फिर कब्ज की परेशानी को दूर कर देता है.

munakka 6507664 835x547 m

इसमें मौजूद फाइबर और एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से पाचन तंत्र भी मजबूत बनता है.. इसी के साथ ही खाली पेट भीगे हुए मुनक्का खाने से वजन को कम किया जा सकता है… इसके अंदर पाए जाने वाले ग्लूकोस और फ्रुक्टोज से वजन कंट्रोल रहता है…. इसलिए अगर आप रोज सुबह मुनक्का खाते हैं तो आप मोटापे के शिकार होने से बच सकते हैं…  इतना ही नहीं भीगे हुए मुनक्का खाने से आंखों की कमजोरी दूर होती है… मुनक्का में विटामिन ए, बीटा कैरोटीन और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जिससे आंखों की समस्या, मोतियाबिंद, कम होती रोशनी की परेशानी दूर हो जाती हैं… और तो और ये आपके बालो की सेहत भी बरकरार रखता है… लेकिन इन्हीं फायदो के बीच ही इसके कुछ नुकसान भी है… किसी भी चीज का जरूरत से ज्यादा सेवन करना नुकसानदेह हो सकता है… ऐसे में ज्यादा मुनक्का खाना भी आपको नुकसान पहुंचा सकता है… इससे शरीर में कैलोरी की मात्रा बढ़ सकती है… ज्यादा मुनक्का खाने से वजन बढ़ सकता है. दस्त, उल्टी, बुखार, फैटी लीवर, शुगर, और हृदय संबंधित रोग होने का खतरा भी बढ़ा सकता है…. इसलिए मुनक्का को ज्यादा मात्रा में खाने से बचना चाहिए.

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button