Breaking NewsHealth News

खुबसूरती बढ़ाने वाली लिपस्टिक आपकी सेहत के लिए हो सकती है खतरनाक, जानिए कैसे

हर महिला की मेकअप किट में लिपस्टिक जरूर होती है। ऐसे में ये कहना गलत नहीं है कि लिपस्टिक हर महिला की सबसे अच्छी दोस्त है। त्योहारों का सीजन शुरू होने वाला है। अब इस सीजन में महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। उनके मेकअप लुक को पूरा करने में सबसे बड़ा हाथ होठों पर लगी लिपस्टिक का होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये लिपस्टिक आपकी सेहत को बड़ा नुकसान पहुंचा सकती हैं? यहां जानिए कैसे

स तरह आपको नुकसान पहुंचा सकती है लिपस्टिक 

एलर्जी की होती है संभावना

लिपस्टिक में जहरीले इंग्रेडियंट का इस्तेमाल होता है। इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि आपका शरीर इन विषाक्त पदार्थों को अवशोषित कर लेगा। महिलाएं कभी-कभी इन सामग्रियों को निगल जाती हैं। कई लोगों को होठों के पास अचानक खुजली महसूस होती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि लिपस्टिक में बिस्मथ ऑक्सीक्लोराइड नामक एक रसायन होता है।

कैंसर का होता है खतरा

लिपस्टिक में मौजूद इंग्रेडिएंट कार्सिनोजेनिक होते हैं, इसलिए लिपस्टिक से कैंसर होने की संभावना ज्यादा होती है। लिपस्टिक को संरक्षित करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले केमिकल कई हेल्थ समस्याओं जैसे खांसी, आंखों में जलन, घरघराहट और अन्य एलर्जी का कारण बनते हैं।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button