Crime News

शख्स ने पूर्व गर्लफ्रेंड को पीटा, मुंह में टेप बांधकर सूटकेस में भर दिया, और फिर..

A man brutally thrashed his ex girlfriend to death in America

लोगों के बीच नोकझोंक के कई अजीब मामले सामने आते रहते हैं। कई बार ये बहस इतनी खतरनाक रूप ले लेती है कि वे एक दूसरे की जान लेने की कोशिश करने लगते हैं। एक खतरनाक मामला अमेरिका से सामने आया है जहां एक शख्स अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड से बहस कर रहा था। यह बहस इतनी ज्यादा बढ़ गई कि शख्स को गुस्सा आ गया। इसके बाद शख्स ने पहले महिला को जमकर पीटा, इसके बाद उसके मुंह पर टेप बांध दिया, हाथ-पैर भी बांध दिए और उसे सूटकेस में भरकर जंगल में फेंक दिया।

दरअसल, यह घटना अमेरिका के न्यूयॉर्क की है। ‘द इंडिपेंडेंट’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने अपनी पूर्व गर्लफ्रेंड की बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर उसे बांधकर जिंदा सूटकेस में भरकर जंगल में फेंक दिया। लड़की ने सूटकेस में ही दम तोड़ दिया। रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना दो साल पहले की है और अब आरोपी शख्स को सजा सुनाई दी गई है, इसके बाद यह मामला फिर चर्चा में आ गया।

separation

रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी का नाम जेवियर है और उसकी गर्लफ्रेंड का नाम वैलेरी है। इन दोनों का झगड़ा तब शुरू हुआ जब दोनों का ब्रेकअप हो गया था। किसी बात को लेकर जेवियर और वैलेरी के बीच फिर से विवाद शुरू हो गया। इस दौरान जेवियर ने वैलेरी के सिर पर मारना शुरू कर दिया।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button