EntertainmentInternational News

7 साल बाद टूटने वाला है Kim Kardashian और Kanye West का रिश्ता, कोर्ट में दाखिल की अर्जी 

हमेशा से अपने हॉट अवतार के वजह से सुर्खियां बटोरने वाली हॉलीवुड(Hollywood) की मशहूर रियलिटी स्टार Kim Kardashian को कौन नहीं जानता होगा। Kim Kardashian हमेशा से ही अलग अलग चीज़ो को लेकर चर्चे में रहती है, कभी अपने हॉट अवतार को लेकर तो कभी अपने नए लांच प्रोडक्ट्स को लेकर,लेकिन इस बार उनके सुर्खियों में आने की वजह कुछ और है। दरअसल Kim Kardashian  इस बार अपने पति Kanye West से तलाक को लेकर चर्चे में है। आइये आपको बताते है पूरा मामला –

59699e7dea586cec7329edc21f15612af7 kim kanye.rsquare.w700 e1613811221457

शादी के 7 साल के बाद Kim Kardashian ने अपने पति रैपर Kanye West से तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की है। Kim ने अपने 4 बच्चों की जॉइंट कस्टडी की भी मांग की है।

दरअसल पिछले महीनों में अमेरिकन मीडिया में यह खबर सामने आई थी कि Kim और Kanye काफी दिनों से अलग-अलग रह रहे थे और मैरिज काउंसलर से भी सलाह ले रहे थे।

बता दें कि Kim Kardashian के पब्लिसिस्ट द्वारा न्यूज एजेंसी एएफपी को Kim के तलाक की अर्जी दाखिल करने की जानकारी दी गई है। वहीं ये भी रिपोर्ट है कि 40 वर्षीय Kim Kardashian के तलाक का मामला Laura Wasser नाम के वकील देख रहे हैं।

skynews kim kardashian kanye west 5278605

तलाक की वजह Kanye की मानसिक बीमारी बताई जा रही है

अमेरिकन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, Kim Kardashian के पति कान्ये वेस्ट Kanye West एक मानसिक बीमारी यानी बायपोलर डिसऑर्डर(Biploar Disorder) से जूझ रहे थे, जिसकी वजह उनका रिलेशनशिप मुश्किल दौर से गुजर रहा था। बीमारी के चलते वेस्ट का व्यवहार भी काफी अजीब हो गया था, जिसके चलते किम अपने पति से काफी परेशान रहती थीं। जिसके वजह उनका रिलेशनशिप मुश्किल दौर से गुजर रहा था।

साल 2012 से कर रहे थे एक दूसरे को डेट

साल 2012 में Kim Kardashian और Kanye West ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था. इसके 2 साल बाद इटली में दोनों ने धूमधाम से शादी रचाई थी।

NINTCHDBPICT000583003266 3

Kim Kardashian और Kanye West के 4 बच्चे भी हैं, जिनमें 7 साल की नॉर्थ, 5 साल का बेटा सैंट, 3 साल की बेटी शिकागो और 21 महीने का बेटा साम शामिल है।

दोनो ही अपने अपने क्षेत्र में काबिल है

916573 kim kardashian kanye west

जहां तक Kim Kardashian और Kanye West की बात है तो दोनों ही काफी मशहूर हैं और प्रोफेशनली भी काफी कामयाब हैं। दोनों की ही अपने -अपने क्षेत्र में पहचान है। Kim Kardashian साल 2007 में रियलिटी टीवी सीरीज से फेमस हुई थी।

Kim Kardashian बिजनेस फील्ड में भी काफी सफल हैं। उन्होंने मोबाइल ऐप्स के अलावा मेकअप प्रॉडक्ट्स के क्षेत्र में सफलता हासिल की है। वहीं Kanye West रैप म्यूजिक जगत के बेहद पॉपुलर स्टार हैं। Kanye West  ने ‘गोल्ड डिगर’ जैसे अंतरराष्ट्रीय हिट’ दिए हैं। वे ग्रैमी अवार्ड विजेता भी हैं।

आपको बता दें कि कान्ये वेस्ट का ये पहला तलाक है। Kim Kardashian इससे पहले 2 बार तलाक ले चुकी हैं।

 

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button