Breaking NewsPolitics News

चरणजीत चन्नी ने ली सीएम पद की शपथ, राहुल गांधी हुए शामिल…

thequint 2021 09 0163c297 9610 4d63 ab9f 7a5cf0094062 152435684 3667761389970721 5194371662404139334 n e1632119971169

चरणजीत सिंह चन्नी के तौर पर पंजाब को अपना अगला मुख्यमंत्री मिल गया है। राजभवन में सोमवार को राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित ने चन्नी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। चन्नी के साथ ही सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी ने भी मंत्रीपद की शपथ ली है और इन्हें उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी इस समारोह में शामिल होने के लिए राजभवन पहुंचे लेकिन तब तक चन्नी शपथ ले चुके थे।

navbharat times 10

चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब के 16वें मुख्यमंत्री हैं, लेकिन पहले दलित मुख्यमंत्री हैं। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपना सीएम चेहरा बदला है।

खास बात यह रही कि इस शपथग्रहण समारोह से कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दूरी बनाए रखी और वह इसमें शामिल नहीं हुए। हालांकि, खबरों के मुताबिक अब शपथ लेने के बाद आज दोपहर एक बजे के आसपास चन्नी कैप्टन से मिलने के लिए उनके फार्म हाउस पर जाएंगे। पंजाब की राजनीति में ये तीनों ही चेहरे कैप्टन के करीबी नहीं माने जाते हैं।

माना जा रहा है कि नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह पहले साढ़े 12 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और इसके बाद वह कैप्टन से मिलने जाएंगे। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था जिसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी को राज्य में कांग्रेस ने अगला सीएम चुना था।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button