Breaking NewsIndia News

मौसम विभाग का नया अलर्ट; पंजाब-हरियाणा, यूपी और राजस्थान में आज जमकर बरसेंगे बादल

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में बारिश कहर बनकर बरस रही है। राजधानी दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट है। हिमाचल के मंडी में तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से दिल्ली में बाढ़ का खतरा है।

उत्तर भारत में कहीं पुल ढह गया है तो कहीं मकान और सड़कें धंस रही हैं। राजधानी दिल्ली भी इससे अछूती नहीं है, यहां के पॉश इलाकों तक में बीते दिन हुई भारी बारिश से अब तक पानी सड़कों पर जमा है।

दिल्ली, हिमाचल और पंजाब में आज भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। हिमाचल के मंडी में आज भी तेज वर्षा जारी है तो वहीं, हरियाणा द्वारा यमुना में एक लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने से नदी का जलस्तर तेजी से खतरे के निशान तक पहुंच रहा है।

उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों में मानसून की बारिश कहर बरपा रही है। कई राज्यों में बारिश से घरों को नुकसान पहुंचा है, जिससे अब तक 22 लोगों की मौत हो गई है।

Related Articles

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button